• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में लगेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन

नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा मेट्रो की पार्किंग में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। चार्जिंग स्टेशन उन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में लगाए जाएंगे जिनका संचालन पिछले कई प्रयास के बाद भी नहीं हो पा रहा है। ज्यादा क्षमता के ई-चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने से वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। पार्किंग की खाली पड़ी जगह का भी उपयोग हो जाएगा।एक्वा मेट्रो के 21 में से 16 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने की योजना एनएमआरसी ने कुछ साल पहले तैयार की थी। बाकी बचे 5 स्टेशन पर नाममात्र की सवारियां आती-जाती हैं। इन जगहों पर पार्किंग शुरू करने की योजना नहीं है। 16 में से 4 स्टेशन पर पार्किंग शुरू हो चुकी है। इनमें सेक्टर-51, सेक्टर-142, 146, और अल्फा वन स्टेशन हैं। बाकी बचे 12 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने के लिए एनएमआरसी कई महीनों से टेंडर जारी कर रहा है। लेकिन एजेंसी का चयन नहीं हो पाया है। अब इनमें से 5-6 स्टेशन पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करवाए जाने की तैयारी है। एनएमआरसी निजी एजेंसी से यह चार्जिंग स्टेशन लगवाएगा। रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर एनएमआरसी को प्रति यूनिट 1 रुपया मिलेगा। नोएडा मेट्रो के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस योजना की तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने की तैयारी, उपयोग नहीं हो रहे पार्किंग में लगाने की योजना
-निजी एजेंसी को मिली जिम्मेदारी, रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर नोएडा मेट्रो को प्रति यूनिट पर 1 रुपया मिलेगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )