• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

लद्दाख में भूकंप से धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज की गई

Report By : ICN Network
भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब सोमवार की सुबह भारत के एक बड़े राज्य में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं

भारत में हाल के दिनों में लगातार भूकंप के झटकों ने लोगों के बीच भय का माहौल बना दिया है। अब महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार की सुबह, पालघर जिले के डहाणू तालुका में तड़के 4:35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।

भूकंप के कारण पालघर जिले के डहाणू तालुका के बोर्डी, दापचरी और तलासरी क्षेत्रों के लोगों ने झटके महसूस किए। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप क्यों आते हैं? वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पृथ्वी की सतह के नीचे सात टेक्टोनिक प्लेट्स स्थित होती हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमते रहते हैं और कभी-कभी इनके बीच टकराव या घर्षण होता है, जिससे भूकंप की घटनाएं उत्पन्न होती हैं। भारत में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसका कारण पृथ्वी की इन प्लेट्स के गतिशीलता में परिवर्तन है।

इस घटना के बाद, पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, और नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)