• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

EaseMyTrip ने सस्पेंड की मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

ByIcndesk

Jan 8, 2024

Report By : Ankit Srivastav (ICN Network)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और गूगल पर मालदीव शब्द काफी सर्च किया जा रहा है। वजह ये है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां का दौरा किया था। जिसके फोटो और वीडियो PM मोदी ने खुद अपने X यानी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए थे। लेकिन अब PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारत का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मालदीव पर आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है।

बता दें देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

महिला मंत्री ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
दरअसल, मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। ममाले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। लेकिन भारत की कड़ी आपत्ति के बाद एक्शन लेते हुए मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी सस्पेंड कर दिया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। साथ ही उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वह इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करें। मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि ट्वीट की आलोचना होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया था।

By Icndesk