• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: मशहूर हाउसिंग सोसायटी में बिजली कटौती से मचा हड़कंप, 1.76 करोड़ रुपये के बकाए पर एनपीसीएल ने की कार्रवाई

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा की चर्चित ईको विलेज सोसायटी में बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली कंपनी एनपीसीएल (NPCL) ने यह कदम तब उठाया जब सोसायटी पर 1.76 करोड़ रुपये की बकाया राशि सामने आई। बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई करते हुए कंपनी ने बिजली कनेक्शन काट दिया, जिसके बाद से सोसायटी के सैकड़ों निवासी परेशान हैं।

वहीं दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के धनपुरा गांव में बिजली संकट ने पूरी तरह से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 20 दिनों से गांव में बिजली गुल है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के लोगों ने एकजुट होकर बिजली सब स्टेशन का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, जिन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

गांव वालों का कहना है कि करीब 20 दिन पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया था, और उसके बाद से पूरी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। भीषण गर्मी में लोगों का रहना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (कृषकशक्ति) के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने जब अधिकारियों को फोन किया तो जवाब में बदसलूकी की गई। यह बात ग्रामीणों के आक्रोश को और भड़का गई।

प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और जल्द ही समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया है। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)