• Tue. Oct 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

केंद्रीय गृहमंत्री का एडिटेड वीडियो वायरल,दिल्ली में बीजेपी और गृहमंत्रालय ने दर्ज कराई FIR

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI के फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।

इस एडिटेड वीडियो को फैलाने को लेकर एक शिकायत भाजपा की ओर से की गई थी, जबकि दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय की तरफ से की गई थी। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज करने का फैसला किया है।

BJP ने शिकायत में कहा कि अमित शाह ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह फर्जी है। BJP ने आरोप लगाया कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी।

दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और X से मांगी जानकारी दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री के एडिटेड वीडियो को लेकर X और फेसबुक को लेटर लिखा है। साथ ही दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जानकारी मांगी है कि ये एडिटेड वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

अमित मालवीय ने तेलंगाना कांग्रेस पर लगाया आरोप BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस एडिटेड वीडियो फैला रही है, जो पूरी तरह से फेक है। इससे बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)