• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: प्रदेश के खेल मैदानों में खेलते हुए दो खिलाड़ियों की मौत के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय 

ByAnkshree

Dec 9, 2025

प्रदेश के खेल मैदानों में खेलते हुए दो खिलाड़ियों की मौत के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर राजकीय व निजी स्कूलों के खेल परिसरों का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। डीईओ कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार, ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी स्कूलों के खेल मैदानों और उपकरणों का भौतिक निरीक्षण कर नौ दिसंबर तक रिपोर्ट जमा करवाएगी।

गठित कमेटी अपने-अपने ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर जांच करेगी। सभी के खेल उपकरण सुरक्षित और उपयोग योग्य हैं या नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके साथ ही स्कूल मुखियाओं से यह प्रमाण-पत्र भी लिया जाएगा कि उनके स्कूल के खेल उपकरण खिलाड़ियों के लिए खतरा नहीं है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी अपनी संपूर्ण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )