• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ईद-उल-अजहा की तैयारी तेज, बकरों की मांग में जबरदस्त इज़ाफा

Report By : ICN Network

ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर देवरिया और रामपुर कारखाना क्षेत्र में तैयारियां चरम पर हैं। मुस्लिम समाज के लोग 7 जून को ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा करेंगे। इसके बाद तीन दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा।

इस बार कुर्बानी के लिए बकरों की डिमांड में काफी तेजी देखी जा रही है। 10 किलो वजन वाले बकरे ₹7,000 से ₹8,000 में बिक रहे हैं, जबकि अच्छी नस्ल के बकरे ₹15,000 से ₹20,000 तक में उपलब्ध हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कीमतें ज्यादा हैं, जिससे बाजारों में गर्मी है।

अबू बकर नगर, गोरखपुर ओवर ब्रिज, अमन गेट, स्टेशन रोड, तहसील रोड जैसे इलाकों में बकरों के बाजार सज चुके हैं। इसके साथ ही सेवई, खजूर और अन्य मिठाइयों की दुकानें भी सज गई हैं। खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।

पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि कुर्बानी के जानवर का स्वस्थ और मजबूत होना आवश्यक है। कुर्बानी के बाद पशु के अवशेषों को ठीक तरीके से गड्ढे में दबाना जरूरी है, ताकि सफाई बनी रहे और अन्य समुदायों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ईद-उल-अजहा मुस्लिम समाज के लिए त्याग, समर्पण और आस्था का पर्व है। यह अवसर अल्लाह की राह में बलिदान देने की परंपरा को निभाने का प्रतीक है।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)