• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: हटाया अतिक्रमण, 22 हजार वर्गमीटर जमीन

प्राधिकरण के वर्क सर्कल 10 की टीम ने झट्टा गांव में बृहस्पतिवार को जमीन को खाली कराया। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास स्थित गांव में प्राधिकरण 22 हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। टीम ने पूर्व में कई बार नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा। जिसके बाद भी स्थानीय लोगों ने जमीन खाली नहीं की।

प्राधिकरण ने टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया और भूमि खाली कराई। साथ ही चेतावनी भी दी गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )