• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है… Greater Noida में पैसे के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त पर लगाया गोली मारने का आरोप

ByIcndesk

Jan 11, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दादरी थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। उसने अपने दोस्त पर ही गोली मारने का आरोप लगाया। गोली युवक के बाजू में लगी है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है मामला…
दरअसल, थाना दादरी पुलिस को काठमंडी में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, काठमंडी का रहने वाला ऋषभ गुप्ता और अछेजा का रहने वाला तनुज नागर दोनों दोस्त है। तनुज अपने उधारी के पैसे लेने के लिए ऋषभ गुप्ता के घर आया। जहां पर पैसे के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान तनुज नागर के द्वारा ऋषभ गुप्ता व उसके परिवारजनों को दबाव में लेने के लिए प्रथम दृष्टया खुद के हाथ में गोली मार ली।

जिसके बाद तनुज नागर को तत्काल ही नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तनुज नागर के बांए हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने मौक़े से फ़ायर करने वाली पिस्टल मैगज़ीन व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।

मामले में बोली पुलिस…
मामले में जानकारी देते हुए दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पैसे के लेनदेन में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में पता चला है कि युवक ने खुद गोली मारी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Icndesk