• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा:इंजीनियर बना ठगी का गिरोह सरगना, छोटे नोटों से दोगुना पैसे देने का लालच; 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना पुलिस ने उस ठगी गैंग को पकड़ लिया है, जो लोगों को छोटे नोट दिखाकर रकम को दोगुना करने का झांसा देता था। पुलिस ने गिरोह के मुखिया सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹5.75 लाख नकद, नोट गिनने की मशीन, कागज से भरे तीन ट्रॉली बैग, एक कार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

गैंग ने गाजियाबाद की ड्रीन लैंड सोसायटी में रहने वाली दीपिका अग्रवाल और उनके रिश्तेदार को पैसे दोगुना करने का भरोसा देकर करीब ₹16.50 लाख की ठगी की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की और पूरे नेटवर्क को उजागर किया।

पुलिस के अनुसार इस गैंग का मास्टरमाइंड बिसरख स्थित निराला एस्पायर सोसायटी में रहने वाला इंजीनियर इंद्रमणि है। गिरोह में शुभम तिवारी, नवीन सिंह, गौरव गुप्ता, रितेश और चंचल भी शामिल हैं। DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक और आरोपी की पहचान हो चुकी है, जिसकी तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम, विशेष तौर पर बिसरख थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज और अन्य सदस्यों को ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)