• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश होगा फ्री, भारत मंडपम में किताबों के 3000 से ज्यादा लगेंगे स्टॉल

आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कर रहा है। ये मेला भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सैन्य इतिहास और शौर्य एवं प्रज्ञा 75 थीम से जुड़ा है, जो देश की सांस्कृतिक, बौद्धिक विरासत और सामरिक शक्ति को रेखांकित करेगा

पुस्तक प्रेमियों इस बार विश्व पुस्तक मेले में फ्री एंट्री मिलेगी। भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े बी2बी किताबों के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये 10 से 18 जनवरी तक चलेगा। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस बार के मेले में 1000 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे और किताबों के करीब 3000 स्टॉल लगेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की किताबें, नई-पुरानी रचनाएं, बच्चों की किताबें, शैक्षणिक सामग्री और डिजिटल प्रकाशन एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे। मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों को एक साझा मंच मिलेगा। इस साल विश्व पुस्तक मेले में 600 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। इनमें लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, परिचर्चाएं, बाल साहित्य कार्यक्रम, कहानी सत्र और युवा संवाद शामिल रहेंगे।

वंदे मातरम् का जश्न मनाया जाएगा

आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कर रहा है। ये मेला भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सैन्य इतिहास और शौर्य एवं प्रज्ञा 75 थीम से जुड़ा है, जो देश की सांस्कृतिक, बौद्धिक विरासत और सामरिक शक्ति को रेखांकित करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की भी भागीदारी
मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी रहेगी। अलग-अलग देशों की किताबें, अनुवादित साहित्य और विदेशी प्रकाशकों के स्टॉल भी देखने को मिलेंगे। इससे पाठकों को वैश्विक साहित्य से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा थीम मंडप, बाल मंडप, नई दिल्ली पाइट्स टेबल, लेखक मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )