• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

आज भी महिलाओं की खरीदा फरोख्त का बाजार लगाया जाता है,एनआईए ने तस्करों से की पूछताछ में हुआ खुलासा

ByIcndesk

Feb 9, 2024 #girls, #NIA, #top news
Report By : ICN Network

आपके लिए यकीन मानना थोड़ा मुश्किल होगा, पर यह सच है कि हमारे में देश में आज भी औरतों की खरीदफरोख्त धड़ल्ले से चल रही है। इस खरीद फरोख्त के लिए लड़कियों को म्यांमार सहित विभिन्न देशों से बहला-फुसलाकर अवैध तरीके से भारत लाया जाता है।अपने देश में लाने के बाद इन लड़कियों के लिए देश के विभिन्न राज्यों में गुप्त बाजार सजते हैं, जहां इन लड़कियों की बोली लगाई जाती है।अंत में, इन लड़कियों को सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स के हवाले कर दिया जाता है।

यकीन ना करने वाला यह खुलासा बीते दिनों नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों से पूछताछ के बाद हुआ है। तस्करों की पहचान रबी इस्लाम उर्फ रबीउल इस्लाम, शफी आलम उर्फ सोफी अलोम उर्फ सईदुल इस्लाम और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी म्यांमार के माउंगडा जिले के स्थायी निवासी हैं।एनआईए ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है, जिसमें महिलाओं की तस्करी के साथ कई चौंकाने वाले बड़े खुलासे किए गए हैं।

By Icndesk