• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-सहारनपुर का किसान 101 किस्म का बना रहे गुड़,बेशकीमती गुड़ की क़ीमत 1लाख रुपए किलो सुनकर उड़े होश

यूपी के सहारनपुर के मुबारकपुर गांव के रहने वाले किसान संजय सैनी पिछले कई सालों से सुर्खियों में है । वह हजारों रुपए प्रति किलो तक का गुड़ बना चुके हैं , और अब 1 लाख रुपए प्रति किलो तक का गुड़ तैयार कर रहे हैं । गुड में स्वर्ण भस्म के अलावा 80 तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल संजय सैनी कर रहे हैं , संजय सैनी के पास सहारनपुर ही नहीं विदेश तक से ऑर्डर आते हैं ।गांव मुबारकपुर निवासी संजय सैनी का कहना था कि गुड़ अपने आप में एक औषधि है , जिसमें हमने कुछ चीज जोड़ी हैं गुड पहले 5-7 प्रकार का होता था । अब सैकड़ो की वैरायटी गुड़ की बनाई जा रही है ।

शरीर के अकॉर्डिंग हम गुड़ बनाते हैं , शरीर तीन भागों में बांटा हुआ है वात, पित्त और कफ इसी के अनुसार गुड़ बनाया जाता है । मेथी का गुड़ खाने से वात की समस्या नहीं होती , अजवाइन का गुड़ खाने से पित्त की समस्या नहीं होती , लोंग ,जावित्री , जायफल , पीपल , सोंठ का गुड़ खाएं तो कफ की समस्या कभी नहीं होती । बीमारियों के अनुसार जड़ी बूटियां मिलाकर हमारे द्वारा गुड बनाया जाता है , हमारे द्वारा ₹100000 प्रति किलो तक का गुड़ बनाया जाता है , जो की लोगों की डिमांड के अनुसार बनाया जाता है । पहले हाईएस्ट रेट ₹11000 था लेकिन लोगों के इस्तेमाल के अनुसार अब गुड का भाव ₹100000 प्रति किलो तक हो गया है । जिसमें सबसे महंगी एवं शुद्ध जड़ी बूटियां इस्तेमाल की जाती है जो की आज तक कोई नही करता ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)