• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: किसानों को निशुल्क बीज के लिए विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करनी होगी

खरीफ फसल की बुआई के लिए किसानों को निशुल्क बीज के लिए विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करनी होगी । पहले आओ पहले पाओ आधार पर वितरण किया जाएगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ई लाटरी के माध्यम से चयन होगा।

उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने बताया कि ई-लाटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पॉस मशीन पर अंगूठा प्रमाणीकरण कर निशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त कर सकेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )