• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: महिला मित्र ने उद्यमी के फोटो-वीडियो किए वायरल

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाले उद्यमी की महिला मित्र ने अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित की तरफ से कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला अब ब्लैकमेल कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है।
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है कि 28 अगस्त की रात को वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। उसकी महिला मित्र ने खाने में कुछ मिलाकर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान महिला ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ऑफिस के व्हाट्सएप और जीमेल पर डाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने कंपनी के नाम पर पैसे उधार लिए हुए हैं।

कंपनी से भी लोन लिया हुआ है। कंपनी का लोन न चुकाने तथा पैसे वापस न किए जाने को लेकर ही महिला ने षड्यंत्र के तहत उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर वायरल किया है। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता और महिला पूर्व से परिचित हैं। दोनों एक कंपनी में पार्टनर भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )