• Fri. Jun 26th, 2026

नोएडा: गन्ने के जूस में बर्फ डालने को लेकर मारपीट

सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी के सामने मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि दो पक्षों में इतनी मारपीट हुई कि आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। पूरे मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। जब सेक्टर 76 की मार्केट में एक ग्राहक गन्ने का जूस पीने के लिए रुका। इस दौरान दुकानदार ने जूस में बर्फ मिला दी, इसी बात पर ग्राहक ने जूस लेने से मना कर दिया, लेकिन जब दुकानदार ने उसे पैसे मांगे और ग्राहक ने पैसे देने से मना कर दिया तो मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि आसपास उसे देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर 113 थाने की पुलिस ने दो आरोपी दुकानदारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )