• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: फर्जी टैग और लेबल लगाकर कपड़े बेचने वाले दुकान के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज

मॉल के अंदर दुकान में नामी कंपनियों के फर्जी टैग और लेबल लगाकर कपड़े बेचने वाले दुकान के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये के कपड़े बरामद किए गए हैं। जिन पर कंपनियों के टैग लगे हुए थे।
बिहार के रहने वाले दीपक राम यूनाइटेड कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। कंपनी का कार्यालय दिल्ली मथुरा रोड पर है। दीपक पोलो, जॉर्डन और नाइक समेत अन्य नामी कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि हैं और कंपनियों के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच करने और केस दर्ज कराने के लिए अधिकृत हैं। कुछ दिन पहले दीपक को सूचना मिली कि सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में फहर फैशन हब नाम की दुकान पर नामी कंपनियों के कपड़ों को बेचा जा रहा है। कपड़ों पर उनकी कंपनियों का टैग लगाया जाता है। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मिलकर जब शिकायतकर्ता ने दुकान पर छापेमारी की तो वहां नामी कंपनियों के टैग लगे हुए भारी संख्या में कपड़े और जैकेट मिले। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि दुकान मालिक फारुख अहमद और इसके सहयोगी नौशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )