• Wed. Oct 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज

दहेज उत्पीड़न और बिना सहमति चिकित्सकीय जांच कराने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि फरवरी 2025 में उसका विवाह साकीपुर गांव के अमित से हुआ था। विवाह के दौरान मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2025 में उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अस्पताल ले जाकर विभिन्न चिकित्सकीय जांच कराई गईं। जांच अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )