• Sat. Nov 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज

बिसरख के व्यक्ति ने रिश्तेदार पर बेटी(17) को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी नोएडा की फैक्टरी में नौकरी करती है।

उन्होंने बताया कि पांच मई को उसके मामा के बेटे ने उसे छपरौला जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठाया था। दो घंटे बाद पुत्री ने फोन कर अपने मामा के बेटे को बुलंदशहर पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन पहुंची नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके मामा के बेटे का साला राहुल (निवासी अलीगढ़) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )