• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद के मकान में लगी आग, 5 की जलकर हुई मौत,दो गंभीर रूप से हुए घायल

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 5 लोग जिंदा जल गए। 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने वाले घर में फोम रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़की और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

लोनी बॉर्डर थाना के गांव हाजीपुर बम्हैटा में इश्तयाक अली का तीन मंजिला मकान है। इश्तयाक का बेटा साजिद फोम का काम करता है। मकान में इश्तयाक, उसका बेटा सारिक, बहू, नाती, दो बेटी और दामाद रहता है। रात करीब साढ़े 8 बजे मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घर में फोम से पलभर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा परिवार घर के अंदर फंस गया। लोगों ने निकलने की हर कोशिश की। लेकिन निकल नहीं पाए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग बढ़ती गई।

पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड टीम को पहुंचने में बहुत परेशानी हुई। टीम 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर से 5 शव बरामद किए।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)