• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में आग से हड़कंप

नोएडा में शुक्रवार को एक हादसा सामने आया है। सेक्टर 75 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग सेक्टर 75 IVY काउंटी सोसाइटी में बताई जा रही है। आग इतनी भयंकर है कि आग की लपटें ऊपर की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा सेक्टर 52 के शर्मा मार्केट में आग की घटना सामने आई है।

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है

वहीं दूसरी तरफ नोएडा में आग की एक और घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर 52 के शर्मा मार्केट में फ्रीज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। घटना दुकान के अंदर हुई है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )