• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: खाद्य विभाग ने चलाया मसालों की जांच का अभियान, 18 नमूने भरे

खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार नोएडा, ग्रेनो, दादरी और जेवर से मसालों के 18 नमूने जांच के लिए भेजे। अभियान के दौरान विभाग ने एक पैकेजिंग कंपनी में 199 किलो खुली कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त किए। कंपनी निर्माण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सकी। जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।जिले में अलग-अलग कंपनियां मसाला बेच रही हैं। इनकी गुणवत्ता कैसी है, इसका पता लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जहांगीरपुर स्थित केएसपीआर स्पाइसेस एंड सीजनिंग कंपनी में जांच की गई जहां मसाला पैकिंग होती है। यहां से खुली कश्मीरी मिर्च और हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। इसके निर्माण के संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पता नहीं था कि कब तक उनका प्रयोग किया जा सकता है। इस कारण 199 किलो कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त कर लिए गए।

सेक्टर-57 नोएडा स्थित टुडे इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई से हल्दी साबुत व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। काव्यम फूड्स कासना स्थित मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च का पाउडर, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर और साबुत धनिया का एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सेक्टर इकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा स्थित केडी फूड्स स्पेशलटीज मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च पाउडर खुली और पैक्ड का 1-1 नमूना लिया गया।सेक्टर-73 नोएडा स्थित अभि प्योर ब्रांड मसाले की निर्माण इकाई से धनिया पाउडर खुला व पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया। ईकोटेक-6 ग्रेटर नोएडा स्थित नुइवी स्पाइसेस से हल्दी पाउडर व साबुत हल्दी का एक-एक नमूना लिया है। धर्म पाल सत्यपाल फूड्स से साबुत धनिया, धनिया पाउडर खुला और धनिया पाउडर पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में अगर किसी नमूने में खामी मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )