• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना था। पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन की सूचना पाकर भाजपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंचे। सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार आज नोएडा सेक्टर 94 में दोपहर साढ़े 12 बजे किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )