• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: तीन एनआरआई सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

कानपुर में सीबीसीआईडी कार्यालय की 24.77 करोड़ रुपये की नजूल भूमि को अवैध रूप से बेच दिया गया। जिलाधिकारी की जांच के बाद अमेरिका में रहने वाले तीन एनआरआई सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जांच कराई तो खेल सामने आया। विक्रेताओं ने नजूल संपत्ति से जुड़े तथ्य छिपाकर एसए बिल्ड हाई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बैनामा कर दिया।जांच रिपोर्ट के बाद लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में अमेरिका में निवास कर रहे तीन एनआरआइ समेत छह आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन पर पुनः प्रवेश कर इसे दोबारा नजूल संपत्ति घोषित कर दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )