• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों ने रच दिया इतिहास, पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ इसी जिले को मिला खास सम्मान

Report By : ICN Network

केंद्रीय सरकार ने गुरूवार को जिला स्तर पर विद्यालयों के प्रदर्शन को आंकने वाली ‘परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ की रिपोर्ट (2022–23 और 2023–24) जारी की। इस रिपोर्ट में गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों ने पिछली तुलना में बेहतर परिणाम दिखाए: वर्ष 2022–23 में उन्हें 272 अंक मिले और ‘प्रयास–2’ ग्रेड के तहत छठवीं श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं साल 2023-24 में 309 स्कोर के साथ प्रचेष्टा 1 ग्रेड प्राप्त किया है। जोकि उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में सिर्फ गौतम बुद्ध नगर ने हासिल किया है। अन्य जिले प्रचेष्टा 2 और प्रचेष्टा 3 में अपनी जगह बना पाए हैं। प्रचेष्टा 1 ग्रेड का मिलना दर्शाता है कि स्कूल महज 50 से 60 प्रतिशत ही मानकों पर खरे उतर पाए हैं।
जबकि साल 2019 -20 में जिले ने 419 स्कोर हासिल किए थे। पिछले सालों के आंकड़ों के हिसाब से साल दर साल स्कूलों का प्रदर्शन में कमी देखने को मिल रही है। स्कूलों के प्रदर्शन का आंकलन छह मानकों पर किया जाता है।
जिले के स्कूल छह प्रमुख मानकों में से किसी एक में भी 50 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाए हैं। खासकर डिजिटल लर्निंग के क्षेत्र में उनकी स्थिति बेहद कमजोर रही है। इतना ही नहीं, डिजिटल लर्निंग के साथ-साथ अन्य मापदंडों पर भी स्कूलों का प्रदर्शन औसत से नीचे ही रहा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)