• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद : 40 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद महापौर को मिला “गर्दन उड़ाने का” संवैधानिक अधिकार!!

ByIcndesk

Jan 10, 2024

Report By : ICN Network (Ghaziabad UP)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देर शाम से एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेयर सुनीता दयाल नजर आ रही है। वीडियो में भाजपा पार्षद भी हॉट-टॉक करते हुए नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि मैंने कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। दरअसल, कल यानी मंगलवार को नगर निगम की बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा के पार्षद सचिन डागर ने राजेंद्रनगर में पार्क से फैक्ट्री तक रास्ता देने का मामला उठाया।

नगर निगम ने ली 30 लाख रुपए की रिश्वत
पार्षद ने कहा कि पार्क की जमीन से रास्ता देना गलत है। पार्क की जमीन पर सड़क बनाना भी गलत है। मुझे जानकारी है कि इस काम के लिए नगर निगम में किसी ने 30 लाख रुपए की रिश्वत ली है। पार्क की जमीन पर कब्जा करने में जो लोग पकड़े गए, उन्हें छुड़वाने का आरोप मेयर पर लगा। ये बात सुनते ही मेयर सुनीता दयाल आग बबूला हो गई। और उन्होंने भरे सदन में कहा कि गर्दन अलग कर दूंगी। अगर मेरे किसी अधिकारी ने रिश्वत ली होगी, तो उसे सस्पेंड कर दूंगी।

इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल मेयर का ये वीडियो जमकर वायरल है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

अब पढ़िए किसने-किसको क्या कहा…
मेयर : पार्क में से रास्ता किसने दे दिया?
पार्षद : मैंने आपका तो नाम ही नहीं लिया बहनजी।
मेयर : नहीं वो 30 लाख रुपए की…
पार्षद : आपका नाम नहीं लिया मैंने।
मेयर : नहीं सुनो। बेटा गर्दन अलग कर दूंगी। कैमरे पर रिकॉर्ड हो रहा है हो जाए। किसने दे दिए, कोई बताए तो किसे दे दिए 30 लाख। और अगर मेरे किसी अधिकारी को दे दिए तो 100 फीसदी सस्पेंड होगा। ये मैं कह रही हूं आपसे।

By Icndesk