• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से 4 महीने की बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Report by Amit Kumar

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक चौकाने वाली घटना हुई है जिसमें 4 महीने की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची के पिता दीपक रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों से मिले और उनके साथ शराब पीने लगे। इस दौरान वह नशे में था और उसकी पत्नी शौचालय गई हुई थी। इसी मौका का फायदा उठाते हुए आरोपी विकाश ने बच्ची को उठा लिया।

बच्ची जब घर वापस नहीं आई तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विकाश को पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका उद्देश्य बच्ची को बेचने का था।

यह घटना नशे की हालत में हुई लापरवाही और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों की ओर चिंता जताती है। यह समाज के लिए एक चेतावनी है कि परिवार और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना आवश्यक है। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी पुलिस कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना जरूरी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)