• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर मचा बवाल, निगम बोर्ड बैठक में पार्षद प्रवीन कुमार ने जताई कड़ी आपत्ति

Report By: Amit Rana

गाज़ियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मुद्दा उठा। बैठक के दौरान पार्षद प्रवीण कुमार ने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए नगर निगम प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टैक्स में इस तरह की मनमानी बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर बोझ डालने वाली है, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।

बैठक में मौजूद कई स्थानीय नागरिक और व्यापारी भी पार्षद के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने निगम के इस फैसले को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब हाउस टैक्स बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वे इस बढ़ोतरी के खिलाफ जल्द ही नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और टैक्स दरों को वापस लेने की मांग करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बोर्ड बैठक का माहौल काफी गर्म रहा और पार्षदों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। नगर निगम के इस फैसले ने शहर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिसमें आम नागरिक अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)