• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Ghaziabad Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, पांच आरोपी दबोचे गए

Report By :  Amit Rana

गाजियाबाद के कविनगर इलाके में सोमवार को आइसक्रीम कारोबारी के कर्मचारी अमित से हुई 8.15 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

कविनगर और मधुबन बापूधाम में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सूरज यादव (निवासी लालकुआं), नितिन कुमार (निवासी पिलखुआ), मनीष कुमार (निवासी लालकुआं), बृजेश (निवासी पिलखुआ) और अंकुश (निवासी मसूरी) शामिल हैं।

मधुबन बापूधाम में मनीष कुमार ने पुलिस हिरासत में हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

एसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 5.30 लाख रुपये बरामद किए गए हैं और मामले से जुड़े अन्य फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)