• Wed. Jun 3rd, 2026

नोएडा: युवती को आश्लील वीडियो वायेरल करने की धमकी

थाना सेक्टर -113 में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई तथा दोनों ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अतरंग समय की अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया है, तथा वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।

थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 73 में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजकुमार यादव नामक युवक से उसकी मित्रता हुई। दोनों ने आपसी सहमति से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार इसी बीच राजकुमार ने बिना उसकी अनुमति के उसकी अतरंग समय की वीडियो और फोटो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता के अनुसार वह फेक आईडी भी चलता है, तथा इसकी डीपी उसपर लगता है। युवती के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )