• Fri. May 22nd, 2026

फिल्म योद्धा के गाने की झलक आई सामने,दो बार टली रिलीज डेट,अब 15 मार्च को होगी रिलीज

Byadmin

Feb 24, 2024 #Bollywood
Report By : TANYA VERMA ICN Network Entertainment

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही ‘योद्धा’ में नजर आने वाले हैं। ऐसे में आज मेकर्स ने इस फिल्म के गाने का टीजर आउट किया है। सॉन्ग ‘जिंदगी तेरे नाम’ एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीजर की शुरुआत में सिद्धार्थ पहाड़ों के बीच बाइक चलाते दिखाई देते हैं। पीछे राशी खन्ना बैठी हुई हैं। आगे खूबसूरत वादियों के बीच दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कमांडो के रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी आउट किया था। पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म में दिशा पाटनी भी एयर होस्टेस के किरदार में दिखेंगी। करण जौहर ने ‘योद्धा’ को प्रोड्यूस किया है।

दो बार पोस्टपोन हुई है फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट ‘योद्धा’ को सबसे पहले 7 जुलाई 2023 में रिलीज किया जाना था, हालांकि कुछ दिक्कतों के चलते फिल्म को टाल दिया गया। फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 15 सितंबर थी, हालांकि ‘जवान’ से क्लैश रोकने के लिए फिल्म को फिर पोस्टपोन कर दिया गया था। अब ये फिल्म 15 मार्च को होगी ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)