• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सोलर सिस्टम की 4 बैटरी समेत लाखों रुपये का समान चोरी

यमुना सिटी के सेक्टर-18 में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर मकान में लगे सोलर सिस्टम की 4 बैटरी समेत लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब मकान का केयर टेकर वहां पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। ग्रेनो निवासी चेतन वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका यमुना सिटी के सेक्टर 18 में मकान है।

मकान में एक केयर टेकर सरजू रहता है। रविवार सरजू घर का ताला लगाकर ग्रेटर नोएडा अपने एक परिचित के घर आ गया। सोमवार को घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और सोलर बैटरी आदि समान गायब है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )