• Mon. Sep 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Greater Noida : पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया सुंदर भाटी का गुर्गा, पैर में मारी गोली

ByIcndesk

Feb 6, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Greater Noida UP)

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इकोटेक वन थाना क्षेत्र में स्वाट टीम और ईकोटेक वन थाना पुलिस की कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल हुआ बदमाश एक हिस्ट्रीशीटर है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरसअल, ईकोटेक वन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो सवार के द्वारा कंपनी एरिया में फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वाट टीम ने स्कार्पियो सवार को ट्रेस किया और उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देख उसने अपनी स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और गाड़ी को छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जो मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस के अनुसार, शातिर बदमाश की पहचान सुमित भाटी के रूप में हुई है जो कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा का रहने वाला है। यह शासन से चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

इल मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जो शातिर किस्म का बदमाश है। फिलहाल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

By Icndesk