• Sat. May 30th, 2026

खून से लाल हुई ग्रेटर नोएडा की सड़क, दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर फरार हुए आरोपी

ByIcndesk

Jan 11, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। ये घटना घोड़ी बछेड़ा गांव के पास की है। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलने पर आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने में जुट गए।

कैलाश अस्पताल में हुई मौत
मामले में जानकारी देते हुए दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, युवक की कमर में दो गोली लगी है। युवक बाइक पर सवार था। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। युवक को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि कासना के रहने वाले 40 वर्षीय सुखपाल निवासी कासना गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अजायबपुर नारायण गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना में सुखपाल की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना का खुलासे करने के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई है।

By Icndesk