• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: परी चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को बांटे हेलमेट

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए परी चौक पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित इस अभियान में बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और मौके पर ही उन्हें नए हेलमेट वितरित किए गए।

डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन स्वयं अभियान में शामिल हुए और मोटरसाइकिल चालकों से बातचीत करते हुए उन्हें हेलमेट की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचाने का साधन नहीं है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों को भी रोका जो खराब, टूटे या गैर-मानक हेलमेट पहनकर यात्रा कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सही क्वालिटी के हेलमेट के मानक बताए और तुरंत ही सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट उपलब्ध कराए।

अभियान में एसीपी ट्रैफिक राकेश प्रताप, टीआई अमर सिंह और रोटरी क्लब के मुकुल गोयल भी शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर चालकों को गति सीमा का पालन, सही लेन में वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)