• Tue. Jun 2nd, 2026

Greater Noida : पहले कौन खाएगा मोमोज ? इस बात को लेकर आपस में भिड़ गए छात्रों के दो गुट

ByIcndesk

Jan 19, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Greater Noida UP)

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में देर रात छात्रों के 2 गुटों के बीच मोमोज लेने की होड़ में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये है मामला…
दरअसल, अल्फा 2 में लगने वाले एक मोमोज की दुकान पर बीती रात छात्रों के 2 गुट मोमोस खाने के लिए पहुंचे। दोनों ने दुकानदार को मोमोस का आर्डर दिया। वहीं जब मोमोस का एक ऑर्डर तैयार हो गया तो बाद में ऑर्डर देने वाला छात्रों का गुट मोमोस लेने पहले पहुंच गया। जिस बात से पहले आर्डर देने वाले छात्र नाराज हो गए और बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट पर आ गया और दोनों गुटों के दर्जनों छात्र आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद किसी सख्त ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सभी छात्र ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। पता ये भी चला है कि अल्फा 2 के बाजार में आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, दोनों छात्रों के गुटों में पहले जमकर गाली गलौज हुई और उसके बाद मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई।

मामले में जानकारी देते हुए बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि मोमोज पहले लेने को लेकर छात्रों के दो गुटों आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलने के बाद ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दो छात्रों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।

By Icndesk