• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

GTB अस्पताल में बनेगा 7 मंजिला ट्रॉमा ब्लॉक, 77 क्रिटिकल केयर बेड और 9 हाईटेक OT होंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 250 बेड की क्षमता वाला सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 244.87 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला ट्रॉमा ब्लॉक बनाया जाएगा। इस इमारत में 77 क्रिटिकल-केयर बेड के साथ 9 हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 48 ओपीडी कमरे विकसित किए जाएंगे।

नया ट्रॉमा ब्लॉक शुरू होने के बाद गंभीर दुर्घटनाओं से जुड़े मरीजों को 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन एक ही जगह पर इमरजेंसी उपचार, जांच और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)