• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: सोहना जाने वाले दो रूटों पर गुरुगमन सिटी बसें बंद 

ByAnkshree

Dec 4, 2025

सोहना जाने वाले दो रूटों पर गुरुगमन सिटी बसें बंद हो सकती हैं क्योंकि परिवहन विभाग ने इस रूट पर चलने वाली सिटी बसों के संचालन पर आपत्ति जताई है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड और परिवहन विभाग के बीच सिटी बसों के संचालन को लेकर मंथन चल रहा है। अगर परिवहन विभाग की ओर से पत्र जारी होता है तो जीएमसीबीएल की ओर से सोहना रूट पर सिटी बसें बंद कर दी जाएंगी।
गुरुग्राम से सोहना बस अड्डा तक दो रूटों पर गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें जीएमसीबीएल द्वारा चलाई जा रही हैं, जोकि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत है।

परिवहन विभाग ने सोहना जाने वाली सिटी बसों को लेकर एतराज जताया है कि सोहना जीएमडीए के क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में सिटी बसों का संचालन नहीं किया जा सकता। यहां पर रोडवेज विभाग की बसें के अलावा परिवहन विभाग से परमिट लेकर प्राइवेट बसों का संचालन किया जा सकता है। जबकि गुरुगमन सिटी बसों के लिए गुरुग्राम बस अड्डा से सोहना बस अड्डा तक कोई परमिट नहीं है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )