• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

हापुड़ में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एई पर भी शक

Report By : ICN Network

हापुड़ में एंटी करप्शन टीम ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली गांव स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के जूनियर इंजीनियर कक्ष से हुई। आरोपी का नाम अशोक कुमार है, जिसे टीम ने मौके से पकड़कर मेरठ ले जाया गया।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास जाल बिछाया। करीब 11 बजे, शिकायतकर्ता संदीप कुमार रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय में पहुंचा। जेई ने उसे अपने कक्ष में बुलाया और जैसे ही पैसे हाथ में लिए, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जेई लंबे समय से खुलेआम रिश्वत लेता था। इस मामले में पीडब्ल्यूडी में तैनात एई संजय कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। टीम को आशंका है कि आगे की जांच में विभाग के और भी अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ सकती है।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)