• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और कैंसर की पहचान और उपचार के लिए विशेष अभियान शुरू किया 

स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और कैंसर की पहचान और उपचार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जिले भर में 100 जांच शिविर लगाए जा रहे हैं जो 28 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर संचालित होंगे। इन कैंपों में आम लोगों की निशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि शुरुआती चरण में बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

कैंपों में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसका पंजीकरण कर तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। टीबी के मरीजों को सरकारी योजना के तहत मुफ्त दवा और नियमित निगरानी की सुविधा दी जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )