• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बाराबंकी में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नि की निर्मम हत्या

यूपी के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भट्टे पर ईंट पथाई का काम करने वाले दंपति में अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की पति ने फावड़े से कटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना घूँघटेर थाना क्षेत्र के बुद्धपुरवा गांव की है। इस गांव में स्थित अंकित ब्रिक फील्ड भट्टे पर सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ईंट पथाई का काम करते थे। पति मोतीलाल को अपनी पत्नी रजनी पर अवैध संबंधों का शक था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। रविवार की देर रात दोनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस बार विवाद इतना बढ़ा की पति मोतीलाल ने पास में रखे फावड़े से कटकर पत्नी रजनी की निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे। महिला रजनी को लहूलुहान देख मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)