• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर में बिजली का तार टूटकर गिरने से छात्रा करंट में झुलसी, मौके पर हुई मौत

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव मोसेपुर गांव के रहने वाले सैयद अली की 15 वर्षीय पुत्री सिमरन शनिवार के दिन करीब 11 बजे के आस पास घर के छत पर कुछ काम कर रही थी। घर के छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली का तार टूटकर छत पर गिर गया। किशोरी सिमरन का पैर तार से छूटे ही जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

चीख पुकार सुनकर जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुचे तो बेटी के शव देखकर पुलिस को सूचना दिया।ग्राम प्रधान के सूचना पर बिजली सप्लाई को बन्द किया गया। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतिका की आसमा ने बताया कि बेटी घर के छत पर काम कर रही तभी 11 हजार बिजली का तार टूटकर बेटी पर गिर जाने से बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि एक 15 साल की किशोरी घर के छत पर रही छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर किशोरी के ऊपर गिरने से मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पिता के तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)