• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ज्ञानवापी मामले में वादिनि महिलाओं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, परिसर में शू रैक रखवाने का किया विरोध,हटवाने की मांग…

Report By : Aditya Gupta,Varanasi (UP)

बनारस में ज्ञानवापी प्रकरण में चार वादिनी महिलाओं, लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक के द्वारा ज्ञानवापी में 1 मार्च को शुक्रवार के दिन छः रैक जूते- चप्पल (सू स्टैंड) रखने का ज्ञानवापी के गेट नंबर 4 के पास रखवाया गया है।

मुस्लिम पक्ष द्वारा और उसका मुंह हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रखा गया है। इस बात का विरोध करते हुए वादिनी महिलाओं ने मंडल आयुक्त- वाराणसी जिलाधिकारी वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी,कार्य पालक अधिकारी विश्वनाथ मंदिर को ज्ञापन देकर विरोध कर शू रैक को अविलंब हटाने की मांग की गई है।ज्ञापन देते समय पैरोकार – डाक्टर सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता – मदन मोहन यादव, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सुधीर त्रिपाठी, दीपक सिंह आदि साथ रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)