• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-शामली में महिलाओं ने थाने में पुलिसकर्मियों के साथ की बदसलूकी ,गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर नाराज़ दिखे परिजन

यूपी के शामली में गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ़्तारी पर परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया है…कोतवाली में महिलाओ ने पुलिसकर्मियों से हाथपाई की और पुलिस के चंगुल से आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया…पुलिस ने हंगामा कर रहे सभी को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है…पुलिसकर्मियों से हाथपाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला सदर कोतवाली का है…जहां पर कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया इसके बाद गिरफ्तार हुए अभियुक्त के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किय जब पुलिस दोनों अभियुक्तों को डॉक्टरी परिक्षण के लिए ले जा रही थी तभी कोतवाली मे मौजूद परिजनों ने पुलिस से दोनों अभियुक्तों को छुड़ाने का प्रयास किया…इस दौरान पुलिस और अभियुक्तों के परिजनों के बीच हाथपायी भी हुई

मौक़े पर हंगामे की आवाज़ सुनकर कोतवाली मे मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए…झगडे की आवाज़ सुनकर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री भी बाहर आये और महिला थाने से महिला इंचार्ज और अन्य महिला पुलिसकर्मी बुलवाई गयी…जिसके बाद हंगामा कर रही महिला को महिला पोस की मदद से महिला हेल्प डेस्क पर बिटवा दिया गया…और पुरुषो को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया…जिसके बाद सेकंड मोबाइल बुलवाकर दोनों अभियुक्तों को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया…हिरासत मे लिए गए अभियुक्तों के परिजनों का जिनमे 4 महिलाये और 2 पुरुष है…उनका शांतिभाग की धारा मे चालान कर दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )