• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: परिवहन विभाग ने इस समस्या को देखते हुए एक महीने का विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया 

नोएडा। जिले में करीब चार लाख वाहन स्वामियों की आरसी में अब तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। परिवहन विभाग ने इस समस्या को देखते हुए एक महीने का विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में 11 लाख 50 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। साथ ही 11 लाख 92 हजार लोगों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें लाइसेंस और वाहन आरसी में चार लाख लोगों ने नंबर को अपडेट नहीं कराया है। साथ ही डेढ़ लाख लोगों ने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर अपडेट नहीं कराया है।

अब उन्हीं लोगों के नंबर को अपडेट कराने के लिए विभाग ने अभियान की शुरुआत की है।
नंबर अपडेट नहीं कराने की वजह से वाहन स्वामियों को नोटिफिकेशन तो भेजा जाता है लेकिन वह सेवाओं का सही फायदा नहीं उठा पाते हैं। इससे समय पर टैक्स जमा करने, फिटनेस, इंश्योरेंस, चालान और अन्य जरूरी सूचनाओं की जानकारी उन्हें मोबाइल पर नहीं मिल पाती।
फिलहाल, करीब आठ लाख वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज हैं। बाकी लोगों को अब इस अभियान के तहत जोड़ा जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )