• Wed. Jul 15th, 2026

लोगों में बढ़ी बेचैनी; खड़ा हो सकता है बड़ा संकट

गढ़मुक्तेश्वर में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर फिर बढ़ गया है जिससे खादर क्षेत्र में बसे लोगों में चिंता है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब है जिससे गांवों और फसलों को नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो सकती है और पशुओं के लिए चारे की समस्या हो सकती है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में हो रही वर्षा के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण गंगा खादर क्षेत्र में बसे लोगों में बेचैनी पसरनी शुरू हो गई है। यदि इसी तरह वर्षा होती रहीं तो अगले कुछ दिनों में खादर क्षेत्र में बाढ़ के आसार बन सकते है।

गढ़मुक्तेश्वर गंगा की तलहटी में रामपुर न्यामतपुर, कुदैनी की मंढैया, भगवंतपुर, नयागांव, नयाबांस, काकाठेर, गढ़ावली, लठीरा आदि गांव बसे हुए है। इन गांवों में करीब 40 हजार से अधिक की आबादी रहती है। करीब दो सप्ताह पूर्व गंगा का जलस्तर यलो अलर्ट से मात्र कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर रह गया था।

इसके बाद वर्षा के हिसाब से गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होता रहा। इस बीच एक बार फिर गंगा का जलस्तर यलो अलर्ट 198.50 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। जो 198.75 सेंटीमीटर से मात्र 25 सेंटीमीटर की दूरी पर रह गया है।लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह वर्षा होती रहीं तो अगले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर यलो अलर्ट को पार कर सकता है। जिसके बाद गंगा का पानी गांव एवं जंगलों में भरने से फसलों को भारी नुकसान होगा।

वहीं, गांव देहात से गढ़ नगर को आने वाले रास्तों पर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों के साथ ही विशेषकर छोटे बच्चे एवं महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं चारा गलने के कारण पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो सकता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}