• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेनो: मेस के खाने में निकले कीड़े

ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में मेस के खाने में कीड़े निकलने पर छात्रों ने विरोध जताया है। आरोप है कि एक लाख से अधिक रुपये देने के बाद भी उन्हें कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कीड़ों को भी दिखाया है।वीडियो बनाने वाले छात्र ने बताया कि वह इस खाने के लिए हर साल एक लाख 70 हजार रुपये जमा करते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के अध्यक्ष मोहित नागर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की सेहत के साथ यूनिवर्सिटी की ओर से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारी-भरकम फीस लेने के बावजूद छात्रों को उचित भोजन नहीं परोसा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। हालांकि, इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )