• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

थाना परिसर के अंदर पुलिस ने युवक की गिरा गिरा कर लाठियों से की पिटाई,पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश …

Report By : ICN Network (kanpur)

कानपुर में पुलिस द्वारा पिटाई का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें पुलिस के द्वारा व्यक्ति को जमीन में गिरकर लाठियों से पीटती हुई नजर आ रही है। शहर के थाना चकेरी के भीतर का यह वीडियो बताया जा रहा है। जहां एक वारंटी के साथ बर्बरता से पुलिस के सिपाही लाठियां से पिटाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले में अब पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।

आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी उमेश कुमार को मंगलवार को पुलिस ने घर से बुलाया। उमेश पर NI एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसे थाने लाई और गाली गलौज करते हुए गिरकर लाठियां से पीटा जिसका वीडियो बन गया और वायरल हो गया। एसीपी में इस पूरे मामले में बयान दिया है कि जब वारंटी को पकड़ने के लिए पुलिस घर गई, तो वह उनके साथ हाथापाई कर रहा था। इसलिए थाने लाकर बल प्रयोग करना पड़ा। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

By Icndesk