• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

शौक पूरे करने के लिए करते थे बाइक चोरी, गाजीपुर में गैंग के तीन शातिर चोर दबोचे गए

Report By : ICN Network

गाजीपुर पुलिस को गुरुवार सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उन्होंने एक अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 11 चोरी की बाइकें, दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तारी कोतवाली क्षेत्र के बिलैचिया मोड़ तिराहे के पास से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिट्टू कुमार (जनपद मऊ), नफीस अंसारी (गाजीपुर) और रवि कुमार बिंद (सुहवल, गाजीपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बाइकें चोरी करते थे। वे इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचते थे और इस अवैध कमाई से अपने महंगे शौक पूरे करते थे।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)