Report By : Rishabh Singh, ICN Network
इंडियन प्रीमियर लीग ,IPL 2024 में लीग स्टेज के 60 मैच खत्म हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। इस नतीजे से KKR ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया, वहीं पहले से बाहर हो चुकी MI 9वीं हार से 9वें नंबर पर पहुंच गई।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बारिश के कारण मैच 16-16 ओवर का किया गया। KKR ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। मुंबई 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।
पहले से टॉप पर मौजूदा KKR के 12 मैचों में 9 जीत और 3 हार से 18 पॉइंट्स हो गए। इसी के साथ टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी।
प्लेऑफ से बाहर हो चुकी MI की 13 मैचों में 9 वीं हार रही। टीम महज 4 जीत से 8 पॉइंट्स लेकर 9 वें नंबर पर ही बरकरार है।
इस सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। चेन्नई में CSK और RR के बीच दोपहर 3:30 बजे से पहला मैच खेला जाएगा। राजस्थान के 11 मैचों में 8 जीत और 3 हार से 16 पॉइंट्स हैं। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए महज एक जीत चाहिए। हारने पर भी टीम दूसरे नंबर पर ही रहेगी।
चेन्नई के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार से 12 पॉइंट्स हैं। टीम चौथे नंबर पर है, आज राजस्थान को हराकर CSK तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है। हारने पर टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो जाएगी। क्योंकि फिर CSK का एक ही मुकाबला बचेगा, उसे जीतने के बावजूद टीम को फिर बाकी नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

